रक्षाबंधन 2025: कब बांधें राखी जानिए शुभ मुहूर्त और तिथिजानिए भद्रा काल और शुभ समय. पूजा विधि और परंपराएं
6/8/2025
रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का पावन पर्व है, जिसे हर साल श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। 2025 में रक्षाबंधन की तिथि को लेकर लोगों के मन में भ्रम है — क्या रक्षाबंधन 8 अगस्त को है या 9 अगस्त को? आइए जानते हैं पूर्ण जानकारी:
रक्षाबंधन 2025 की तारीख पूर्णिमा तिथि आरंभ:8 अगस्त 2025 (शुक्रवार) दोपहर 02:05 बजे से
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 9 अगस्त 2025 (शनिवार) दोपहर 03:35 बजे तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त कब है. राखी बांधने का श्रेष्ठ समय:8 अगस्त को शाम 06:50 बजे से रात 08:50 बजे तक (भद्रा समाप्त होने के बाद)भद्रा काल में राखी नहीं बांधी जाती। इसीलिए शुभ समय का विशेष ध्यान रखना ज़रूरी है।
अंतिम निर्णय: रक्षाबंधन कब मनाएं. रक्षाबंधन 2025 8 अगस्त (शुक्रवार) को मनाना उत्तम है क्योंकि: उस दिन पूर्णिमा शुरू हो चुकी होगी भद्रा काल शाम को समाप्त हो जाएगा
रात को शुभ मुहूर्त में बहनें अपने भाइयों को राखी बाँध सकती हैं
रक्षाबंधन क्यों मनाया जाता है
रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के बीच प्रेम, सुरक्षा और कर्तव्य का प्रतीक है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बाँधकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, और भाई जीवनभर उसकी रक्षा का वचन देता है।
